फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: निजी अस्पताल में बुजुर्ग की मौत, हंगामा

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। मड़ियांव स्थित कृष्णा हॉस्पिटल में इलाज के दौरान रविवार तड़के बुजुर्ग की मौत हो गई। बेटे ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें शांत कराया। बेटे ने रिपोर्ट दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर भी दी है।
विज्ञापन

बीकेटी के आशीष सक्सेना ने अपने पिता रमेश चंद्र सक्सेना (83) को शनिवार सुबह करीब 11 बजे सीतापुर रोड के ताड़ीखाना स्थित कृ़ष्णा हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मरीज बेहद गंभीर हालत में भर्ती हुए थे। उनके पेट में पानी भरने के साथ ही किडनी में भी दिक्कत थी। रविवार तड़के करीब चार बजे इलाज के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। स्टाफ ने सीपीआर दिया, मगर जान नहीं बची। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। बेटे ने सीएमओ को भी पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
बेटे आशीष ने बताया कि मरीज आयुष्मान कार्डधारक थे। इसके बाद भी 50 हजार रुपये जांच व इलाज के नाम पर वसूल लिए गए। अस्पताल प्रशासन ने आयुष्मान कार्ड लेने से मना कर दिया था। आशीष ने बताया कि पिता खुद बाइक पर बैठकर अस्पताल गए थे। अस्पताल प्रशासन ने कुछ ही देर में इलाज के बाद डिस्चार्ज करने का झांसा दिया था। बेटे का आरोप है कि अस्पताल में कोई कुशल डॉक्टर नहीं था। काफी दबाव बनाने के बाद काेई विशेषज्ञ ऑन कॉल बुलाए गए थे।
विज्ञापन

Iतीमारदारों के आरोप बेबुनियाद हैं। मरीज को कई बीमारियां थीं। इलाज के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई है। अस्पताल में कुशल डॉक्टरों की निगरानी में इलाज हो रहा था।I
विज्ञापन

I- सुधीर अग्रवाल, निदेशक, कृष्णा हॉस्पिटलI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें