फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत

Fri, 05 Dec 2025 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
लखनऊ। पारा के विक्रमनगर में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। वृद्ध की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि सुबह करीब 9:30 बजे विक्रमनगर में ओवरब्रिज के पास बुजुर्ग सड़क पार कर रहे थे। तभी दुबग्गा की ओर से आ रहा बेकाबू वाहन वृद्ध से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वृद्ध हवा में पांच फीट उछलकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों को जुटता देख आरोपी वाहन लेकर भाग निकला। पुलिस ने लोगों की मदद से वृद्ध को अस्पताल पहुंचाया। वहां कुछ देर बाद ही इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि वृद्ध के पास ऐसी कोई चीज नहीं मिली है, जिससे उनकी पहचान हो सके। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें