फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। कस्बा स्थित रेलवे स्टेशन के निकट शुक्रवार दोपहर एक बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसकी उम्र करीब 62 वर्ष थी। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी आरपीएफ को दी, लेकिन मामला आरपीएफ कार्यक्षेत्र से बाहर होने के कारण स्थानीय बछरावां पुलिस को सूचना देकर वापस चली गई। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बुजुर्ग की पहचान के प्रयास किए गए, लेकिन उसका नाम व पता नहीं मालूम हो सका। प्रत्यक्षदर्शी ठंड से मौत होने की बात कहते नजर आए। कोतवाली प्रभारी विजेंद्र शर्मा ने बताया कि मृतक की पहचान कराई जा रही है। मौत कैसे हुई, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें