फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नगर पंचायत अध्यक्ष सलोन का पिछड़ी जाति का प्रमाणपत्र निरस्त

Sat, 06 Jan 2024 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ष 2014 में सलोन के तहसीलदार ने जारी किया था जाति प्रमाणपत्र
विज्ञापन

परिवार के दो और जाति प्रमाणपत्र निरस्त किए गए, अफरातफरी का माहौल
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। नगर पंचायत सलोन के अध्यक्ष चंद्रशेखर रस्तोगी का पिछड़ी जाति का प्रमाणपत्र निरस्त कर दिया गया है। डीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी ने वर्ष 2014 में जारी किए गए जाति प्रमाणपत्र को निरस्त किया है। नगर पंचायत अध्यक्ष के परिवार के दो और जाति प्रमाणपत्र निरस्त किए गए हैं। अध्यक्ष का जाति प्रमाणपत्र निरस्त होने के बाद नगर पंचायत में अफरातफरी का माहौल है, क्योंकि उन्होंने इसी जाति प्रमाणपत्र को लगाकर चुनाव लड़ा था।
सलोन निवासी ओम प्रकाश व अन्य लोगों ने तहसीलदार को शिकायती पत्र देकर नगर पंचायत अध्यक्ष के पिछड़ी जाति के प्रमाणपत्र पर आपत्ति जताते हुए जांच कराकर कार्रवाई की मांग की थी। मामले में डीएम हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में एडीएम वित्त एवं राजस्व पूजा मिश्रा, एसडीएम सलोन आशुतोष राय, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी मोहन त्रिपाठी की टीम ने गुणदोष के आधार पर मामले की जांच की। नगर पंचायत अध्यक्ष को पिछड़ी जाति होने का प्रमाण देने का मौका दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के बाद कमेटी ने 23 सितंबर 2014 को नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रशेखर रस्तोगी पुत्र रामलखन रस्तोगी के नाम पिछड़ी जाति का जारी प्रमाणपत्र संख्या 280731406198 को निरस्त कर दिया गया। इसके अलावा मनोज कुमार रस्तोगी को 15 जुलाई 2014 को जारी पिछड़ी जाति के प्रमाणपत्र संख्या 280731402162 और निधि रस्तोगी के नाम 30 अगस्त 2014 को जारी पिछड़ी जाति के प्रमाणपत्र संख्या 280731404299 को भी निरस्त कर दिया गया है। एडीएम वित्त एवं राजस्व पूजा मिश्रा ने बताया कि पिछड़ी जाति के तीन प्रमाणपत्रों को निरस्त किया गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के मामले में डीएम के स्तर से निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें