फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सड़क हादसों में बुजुर्ग की मौत, पांच घायल

Fri, 26 Jan 2024 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार-सतांव-बछरावां (रायबरेली)। जिले में बृहस्पतिवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए हादसों में बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के पुरनशाहपुर गांव निवासी धनई (60) किसान था।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की शाम वह सब्जी लेने बाइक से बाबूगंज बाजार गया था। वहां से वापस घर लौट रहा था। गांव के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। इससे उसका सिर फट गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने परिजनों व पुलिस को सूचना दी। कोतवाल आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि खंभे में टकराने से उसकी मौत हुई।

इसी तरह पूरे चाहिल मजरे कंदरावां गांव निवासी राजकुमार (42) की बाइक में ट्रैक्टर-ट्राॅली ने टक्कर मार दी। इसी तरह बाबूगंज के निकट बाइक से जा रहे जमुनापुर गांव निवासी अमन कुमार (22) की बाइक नीलगाय से टकरा गई। घटना में उसकी चाची राजकली (42) को भी चोटें आईं। दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में दुर्गा का पुरवा मजरे मलिकमऊ चौबारा गांव निवासी बुद्धीलाल (50) शाम करीब साढ़े छह बजे ढकिया चौराहा बाजार से मछली बेच कर पैदल घर लौट रहा था। पीछे से आ रहे ई-रिक्शा ने उसे टक्कर मार दी। इससे बुद्धीलाल घायल हो गया।
बछरावां कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर टोल प्लाजा के पास ई-रिक्शा ने बाइक सवार महेश (37) निवासी गुरुबख्शगंज को टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। कोतवाल विजेंद्र शर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई कि जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें