फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कस्टडी में युवक की मौत: भाई की आंखों देखी, 'वह पानी मांग रहा था... किसी ने नहीं पिलाया; तड़पकर तोड़ा दम

Sun, 27 Oct 2024 06:50 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के मामले में भाई ने आंखों देखी बताई। कहा कि 'वह पानी मांग रहा था... लेकिन किसी ने नहीं पिलाया। उसने तड़पकर दम तोड़ा। 
विज्ञापन
मोहित की फाइल फोटो, रोते हुए हकीकत बताता भाई शोभाराम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में पुलिस ने शुक्रवार रात दो सगे भाइयों को घर से उठाया था। शनिवार की सुबह हिरासत में एक की मौत हो गई। हवालात में साथ बंद दूसरे भाई ने हकीकत बताई। कहा कि भाई प्यासा था। वह पानी मांग रहा था। लेकिन, किसी उसे पानी तक नहीं पिलाया। उसे टॉर्चर किया गया। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस तरह तड़पकर उसकी जान निकली होगी।
विज्ञापन


मामला चिनहट थाना क्षेत्र के देवा रोड स्थित अपट्रान इलाके का है। यहां से शुक्रवार रात पुलिस दो भाइयों मोहित पांडेय और शोभाराम पांडेय को झगड़े के एक मामले में घर से उठाकर ले गई थी। शनिवार को मोहित पांडेय (32) की मौत हो गई। 
 

घरवालों ने किया हंगामा

भाई की मौत के बाद पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस ने दूसरे भाई को तत्काल छोड़ दिया। खबर मिली तो रोते बिलखते घरवाले पहुंचे। घरवालों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाकर सड़क पर हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान आक्रोशित लोगों और पुलिस के बीच धक्कामुक्की भी हुई। इसका वीडियो भी सामने आया है। 
 

चीखता रहा भाई 

भाई शोभाराम पांडेय ने बताया कि हवालात में रात को भाई की तबीयत खराब हो गई। हमने दरवाजा खोलने के लिए कहा तो पुलिसवालों ने गाली दी। लेकिन, दरवाजा नहीं खोला। अंदर बहुत अधिक गंदगी थी। भाई का पेट दर्द हो रहा था। उसे लैट्रिन जाना था। फिर भी किसी ने दरवाजा नहीं खोला। हम चीखते रहे, लेकिन दरवाजा नहीं खोला।
 
विज्ञापन

पानी मांग रहा था मोहित... लेकिन नहीं मिला

बताया कि लॉकअप में भाई ने हमने से बताया था कि उसे पीटा गया है। काफी टॉर्चर किया गया है। इसे प्यास लगा थी। वह पानी मांग रहा था। लेकिन, किसी ने उसे पानी नहीं पिलाया। इसके बाद तड़पकर हमारे की भाई की मौत हो गई।   

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें