फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चाकू से ताबड़तोड़ वार कर बड़े भाई की हत्या

Thu, 02 Oct 2025 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
सरोजनीनगर। कैलाश विहार, गिंदनखेड़ा में मंगलवार देर रात गौरव का बड़े भाई अश्वनी कुमार (33) से शराब के नशे में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने सब्जी काटने वाले चाकू से अश्वनी के गले व सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। हमले के बाद आरोपी घायल भाई को अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने अश्वनी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी गौरव को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


एसीपी कृष्णानगर विकास पांडेय ने बताया कि दोनों भाई मूल रूप से आशियाना के रजनीखंड इलाके के रहने वाले हैं। वे लोग दो साथी सोनू व मोनू के साथ सरोजनीनगर के कैलाश विहार में किराये पर रहते थे। सभी अमौसी औद्योगिक क्षेत्र स्थित पान मसाला फैक्टरी में काम करते थे। मंगलवार रात कमरे पर अश्वनी अकेला था। इस बीच छोटा भाई गौरव शराब के नशे में पहुंचा। खाना बनाने व शराब के लिए रुपये को लेकर गौरव बड़े भाई अश्वनी से झगड़ा करने लगा। विवाद इतना बढ़ा कि गौरव ने सब्जी काटने वाले चाकू से अश्वनी के गले व सिर पर वार कर दिया।

आरोपी खुद अस्पताल लेकर पहुंचा, पुलिस को किया गुमराह

बड़े भाई पर चाकू से हमला करने के कुछ देर के बाद गौरव उन्हें सीएचसी लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने अश्वनी को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सीएचसी पहुंची पुलिस ने गौरव से बातचीत की तो वह गुमराह करने लगा। पहले उसने दो लोगों पर हमले का आरोप लगाया। इसके बाद उसने बताया कि भाई पर हमला किसने किया, उसको नहीं पता। पुलिस को गौरव के बयान विरोधाभासी मिले। इस पर उसे हिरासत में ले लिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अश्वनी की मौत का कारण शॉक एंड हेमरेज आया है। गले पर चोट के दो गहरे निशान मिले हैं।
विज्ञापन




पूछताछ में आरोपी ने कबूली घटना, तहरीर नहीं मिली



एसीपी ने बताया कि पुलिस जब अश्वनी के कमरे पहुंची तो वहां खून बिखरा मिला। अश्वनी की खून सेे सनी बनियान भी पड़ी थी। पुलिस ने गौरव से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने नशे व गुस्से में आकर बड़े भाई अश्वनी पर चाकू से हमला करने की बात कबूली। एसीपी ने बताया कि अश्वनी की मां की कई वर्ष पहले मौत हो चुकी है और पिता राजेश कुमार दूसरी शादी कर महोबा में रहते हैं। परिजनों को सूचना दे दी गई है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें