फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: हार्ट अटैक से अधिवक्ता की मौत, सदमे में बड़े भाई ने भी तोड़ा दम; दो बेटों की मौत से टूट गया परिवार

Fri, 13 Jun 2025 11:13 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में हार्ट अटैक से अधिवक्ता की मौत हो गई। सदमे में बड़े भाई ने भी दम तोड़ दिया। चार दिन में दो बेटों की मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया। लोग उन्हें ढांढस बंधाते रहे। 
विज्ञापन
अस्पताल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में वकील अभिषेक उर्फ पवन सिंह (25) की चार दिन पहले तहसील कार्यालय में हार्ट अटैक से मौत हो गई। सदमे से उनके बड़े भाई मोनू सिंह ने भी शुक्रवार को दम तोड़ दिया। बताया गया कि छोटे भाई अभिषेक की मौत का उनको काफी गहरा सदमा लगा। इससे सुबह उनकी तबियत बिगड़ गई। अस्पताल पहुंचने से पहले उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


बंथरा में हनुमान मंदिर के पास रहने वाले लाल बहादुर के दो बेटे मोनू सिंह (46) और अभिषेक सिंह उर्फ पवन (25) थे। अभिषेक सरोजनी नगर तहसील कार्यालय में वकालत करते थे, जबकि मोनू सिंह घर पर ही मेडिकल स्टोर चला रहे थे। मोनू की शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे तबीयत खराब हो गई। परिजन उन्हें पास के निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां पहुंचते ही चिकित्सकों ने मोनू को मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि अभिषेक की मौत से मोनू सिंह के ऊपर ज्यादा सदमा पड़ा और इसी से डिप्रेशन में आकर उनकी भी मौत हो गई। फिलहाल मोनू की मौत के बाद पूरे घर में मातम छाया हुआ है। मोनू की करीब 20 वर्ष पहले शादी हुई थी। उनके परिवार में अब पत्नी के अलावा पिता लाल बहादुर और मां हीरामणि हैं।

तीन दिन पहले ही हुई थी छोटे भाई अभिषेक की मौत

अभिषेक बीते सोमवार को सरोजनी नगर तहसील में पैदल चलते-चलते अचानक चक्कर आने के बाद बेसुध होकर गिर गए थे। उन्हें पीजीआई ले जाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। बताते हैं कि अभिषेक घर में सभी लोगों के ज्यादा दुलारे थे। इसकी वजह से अभिषेक की मौत के बाद पूरा परिवार सदमे में आ गया। सबसे ज्यादा सदमा मोनू सिंह को लगा। वह अभिषेक की मौत के बाद से काफी परेशान थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें