भीखमपुर उपकेंद्र के तहत एल्डिको ग्रीन सहित आसपास के इलाकों की बिजली आपूर्ति सोमवार को बंद रहेगी। एल्डिको ग्रीन फीडर की टेस्टिंग कराए जाने के कारण सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक आपूर्ति में अवरोध रहेगा। इससे एल्डिको ग्रीन के सभी उपभोक्ता प्रभावित रहेंगे। इसके अतिरिक्त पुरनिया उपकेंद्र के तहत अलीगंज सेक्टर-सी के नेहरू बाल वाटिका पार्क एवं आसपास के इलाकों में सुबह 10 से शाम 5 बजे के बीच बिजली आपूर्ति में व्यवधान रहेगा।