फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलनीनो बेअसर: कमजोर मानसून की आशंका के बीच ज्यादा बारिश, यूपी में सामान्य के मुकाबले 100.3% दर्ज हुई बारिश

Fri, 11 Sep 2026 10:08 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya विनीत चतुर्वेदी, अमर उजाला, लखनऊ

सार

मौसम विभाग की ओर से अलनीनो के कारण मानसून के कमजोर रहने की आशंका जताई गई थी, लेकिन एक के बाद एक सक्रिय कम दबाव के क्षेत्रों ने इस अनुमान को उलट दिया। 
विज्ञापन
यूपी में नही रहा अलनीनो का असर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में जिस मानसून से शुरुआत में मायूसी मिली, उसी ने अगस्त आते-आते ऐसी करवट ली कि मौसम विभाग का पूर्वानुमान गलत साबित हुआ। अलनीनो के असर से सामान्य से कम बारिश की आशंका के बीच प्रदेश में अब मानसून ने न केवल बारिश की कमी पूरी कर ली है, बल्कि सामान्य बारिश का आंकड़ा भी पार कर लिया है।

विज्ञापन


एक जून से आठ सितंबर तक यूपी में 649.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है, जबकि सामान्य बारिश 647.3 मिलीमीटर होती है। यानी अब तक 100.3 प्रतिशत बारिश हो चुकी है। खास बात यह है कि सितंबर का आधे से ज्यादा महीना अभी बाकी है।

ये भी पढ़ें - यूपी: आठ स्टार्टअप बने यूनिकॉर्न, छोटे स्तर से शुरू होकर अरबों डॉलर के मूल्यांकन तक पहुंचीं कंपनियां
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लखनऊ: बाढ़ में 10 हजार एकड़ फसल डूबी, 20 गांवों के सात हजार लोग प्रभावित, स्कूल बंद


मौसम विभाग ने मानसून के कमजोर रहने का अनुमान लगाया था। अलनीनो की सक्रियता के कारण जून से सितंबर तक देश में दीर्घकालिक औसत की करीब 90 प्रतिशत बारिश का पूर्वानुमान था। शुरुआत में जून जुलाई में बारिश कम भी रही, लेकिन अगस्त ने पूरा खेल पलट दिया। कम दबाव के क्षेत्रों और मानसूनी सिस्टम के लगातार सक्रिय रहने से प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई।

अगस्त की बारिश ने बदला पूरा खेल : मौसम विभाग की ओर से अलनीनो के कारण मानसून के कमजोर रहने की आशंका जताई गई थी, लेकिन एक के बाद एक सक्रिय कम दबाव के क्षेत्रों ने इस अनुमान को उलट दिया। प्रदेश में कई बार ऐसे मौसमी सिस्टम बने, जिनसे अलग-अलग क्षेत्रों में भारी बारिश के दौर आए।

जून-जुलाई में अपेक्षाकृत कम बारिश के बाद अगस्त में प्रदेश में 291.3 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि सामान्य बारिश 235.5 मिलीमीटर है। इस तरह अगस्त में सामान्य से 24 प्रतिशत अधिक बारिश हुई। यह अगस्त 2018 के बाद सबसे अधिक बारिश वाले अगस्त में दूसरे स्थान पर रहा। वर्ष 2018 में अगस्त में 293.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई थी।

विज्ञापन

एक प्रदेश, मानसूनी बारिश की दो तस्वीरें

प्रदेश का औसत आंकड़ा भले ही सामान्य से थोड़ा ऊपर पहुंच गया हो, लेकिन जिलों में बारिश का वितरण बेहद असमान रहा। चित्रकूट में 1201.1 मिलीमीटर बारिश हुई। जो प्रदेश में सर्वाधिक है। इसके उलट कुछ जिले अब भी बारिश की कमी से जूझ रहे हैं। कुशीनगर में 204.6 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो सामान्य से करीब 67 प्रतिशत कम है। मऊ में भी करीब 53 प्रतिशत बारिश की कमी है।
 
1 जून से 8 सितंबर 649.5 मिमी बारिश
सामान्य बारिश 647.3 मिमी
सामान्य के मुकाबले 100.3%
अगस्त की बारिश 291.3 मिमी
अगस्त में सामान्य 235.5 मिमी
अगस्त में सामान्य से अधिक 24%
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें