फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी का दर्द दे गए सिंगर दिलजीत: इकाना स्टेडियम प्रशासन ने दिखाई घोर लापरवाही, लगा पांच लाख का जुर्माना

Sun, 24 Nov 2024 03:41 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सिंगर दिलजीत के कार्यक्रम में इकाना स्टेडियम प्रशासन ने घोर लापरवाही दिखाई। गंदगी फैलाने पर नगर निगम ने पांच लाख का जुर्माना लगाया। 
विज्ञापन
इकाना स्टेडियम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में मशहूर गायक व अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने भले ही लखनऊवालों का दिल जीत लिया हो, पर इकाना स्टेडियम प्रशासन ने गंदगी फैलाकर नियमों को तोड़ा है। इस पर नगर निगम प्रशासन ने इकाना स्टेडियम पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। 

विज्ञापन


इकाना स्टेडियम परिसर में शुक्रवार को हुए दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम के दौरान गीले व सूखे कूड़े को इधर-उधर फेंका गया। लिक्विड वेस्ट को इधर-उधर और वाटर बॉडी में निस्तारित किया गया। स्टेडियम प्रशासन ने शौचालय आदि की भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं की, जिससे गंदगी फैली। 

स्टेडियम प्रशासन पर जुर्माना लगाया गया

अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव और पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान की रिपोर्ट पर नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने इकाना पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नियमावली-2016, पर्यावरण सुरक्षा अधिनियम-1986, नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल एवं नगर निगम अधिनियम की धाराओं का पालन नहीं करने पर स्टेडियम प्रशासन पर जुर्माना लगाया गया है।

स्टेडियम प्रशासन ने नियमों का पालन नहीं किया

नगर निगम प्रशासन का कहना है कि इकाना स्टेडियम प्रशासन को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नियमावली-2016 का पालन सुनिश्चित करने के लिए पहले भी निर्देश दिए गए। परिसर के अंदर गीले और सूखे कूड़े को अलग-अलग कराने को कहा गया था। यह भी कहा गया था कि ऐसे मैटेरियल जिनको रिसाइकिल किया जा सकता है, उनको अधिकृत कचरा उठाने वाले या रिसाइकिल करने वाले को दें। स्टेडियम प्रशासन ने इनका पालन नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें