फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला अपराजिता के तहत पौधरोपण कल, आइए, एक पौधा लगाएं बेटी के नाम

Mon, 05 Aug 2019 02:19 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अमर उजाला अपने सामाजिक सरोकारों की शृंखला में अपराजिता 100 मिलिन स्माइल्स के तहत लखनऊ विकास प्राधिकरण के सहयोग से पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है।

विज्ञापन


‘एक पौधा बेटी के नाम’ थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में हिस्सा लेकर एक नेक काम में आप भी हिस्सेदार बन सकते हैं। कार्यक्रम का आयोजन छह अगस्त 2019 को सुबह सात बजे से गोमती बैराज के पास रिवर फ्रंट के बाएं तट पर होगा। यह स्थान समता मूलक चौराहे पर अपट्रॉन बिल्डिंग के ठीक सामने है।

अमर उजाला परिवार का मानना है कि बेटियां और पौधे दोनों बेहतर देखभाल और परवरिश पाकर पल्लवित होते हैं। दोनों की ही छाया तले परिवार, समाज और देश की सुख और समृद्धि फलती-फूलती है।
विज्ञापन


आइए, बेटी के नाम पर एक पौधा लगाकर संकल्प लें कि हम बेटियों को फलने-फूलने का हर संभव मौका देंगे। साथ ही अपने पर्यावरण की हरियाली को हर हाल में बचाएंगे।

विज्ञापन

33 फीसदी होनी चाहिए हरियाली, अभी है करीब 15 फीसदी

फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया 2017 की रिपोर्ट के अनुसार, लखनऊ में घने जंगल शून्य हैं। वहीं अन्य किस्म के जंगल मिलाकर वन क्षेत्र कुल 14.44 प्रतिशत हिस्से में है। इसमें 2015 के मुकाबले 13.71 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

इसके लिए बीते पांच साल से लगातार किए जा रहे पौधरोपण को श्रेय दिया गया है। हालांकि लखनऊ अब भी हरियाली की आदर्श स्थिति को हासिल कर पाने में बहुत पीछे है। पर्यावरण विज्ञान के अनुसार, कुल क्षेत्रफल का 33 प्रतिशत वन आच्छादित होना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें