लखनऊ के आठ वर्षीय शब्द ने किया होल-इन-वन
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी के द पाम्स गोल्फ क्लब एंड रिसॉर्ट के आठ वर्षीय जूनियर गोल्फर शब्द अग्रवाल ने एनसीआर कप 25वीं जूनियर व एमेच्योर गोल्फ टूर्नामेंट में होल-इन-वन कर लखनऊ का नाम रोशन किया है। गुरुग्राम के मानेसर स्थित क्लासिक गोल्फ एंड कंट्री क्लब में शुक्रवार को आयोजित प्रतियोगिता में जूनियर कैटेगरी ‘ई’ के खिलाड़ी शब्द ने होल नंबर-1 (70 यार्ड) पर 52 डिग्री गैप वेज से एक ही शॉट में गेंद को सीधे होल में पहुंचाकर यह उपलब्धि हासिल की। शब्द की इस सफलता पर उनके पिता हिमांशु अग्रवाल और माता प्रियंका अग्रवाल ने खुशी जताते हुए इसे उनके लगातार अभ्यास और मेहनत का परिणाम बताया। द पाम्स गोल्फ क्लब एंड रिसॉर्ट के गोल्फ ऑपरेशन मैनेजर राम मिलन ने शब्द को बधाई दी