फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नगर निगम की जमीन पर बनेंगे आठ हजार पीएम आवास

विज्ञापन
नगर निगम सदन की बैठक।
विज्ञापन
लखनऊ। शहर में नगर निगम की जमीन पर आठ हजार प्रधानमंत्री आवास बनाए जाएंगे। यह काम एलडीए करेगा और नगर निगम उसे निशुल्क जमीन देगा। बुधवार को नगर निगम सदन की बैठक में इसका प्रस्ताव पास कर दिया गया। इसके अलावा जियामऊ की कीमती जमीन भी नगर निगम एलडीए को देगा, लेकिन इसका सरकारी दर पर पैसा लेगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजन शहरी 2.0 के तहत एलडीए को शहर में 8,000 आवास बनाने हैं। इसके लिए उसने नगर निगम से कई इलाकों में जमीन मांगी थी। बुधवार को सदन में पास हुए प्रस्ताव के तहत बाघामऊ में 8,730 वर्ग मीटर, हरिहरपुर में 36,290 वर्ग मीटर, कल्ली पश्चिम में 12,920 वर्ग मीटर और अतरौली गांव में 30,370 वर्ग मीटर जमीन नगर निगम एलडीए को देगा। इसके अलावा सरोजनीनगर तहसील क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में गाटा संख्या 433ख की 1.4710 हेक्टेयर जमीन सीएमओ कार्यालय व आवास के लिए भी देगा। इसका भी प्रस्ताव सदन ने पास कर दिया। मियावाकी नीति से वन बनाने के लिए उद्यान विभाग को भी जमीन दी जाएगी।
दीनदयाल न्यास ने वापस की कीमती जमीन, एलडीए को मिली
जियामऊ में नगर निगम ने भाजपा से जुड़े संगठन दीन दयाल उपाध्याय सेवा न्यास को सामाजिक सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए वर्ष 2000 में 90 साल की लीज पर जमीन दी थी। इसके बाद साल 2020 में संशोधित लीज डीड को मंजूरी दी गई और यहां भाजपा मुख्यालय बनने की चर्चाएं शुरू हुईं। करीब दो महीने से इसकी कागजी कार्रवाई में नगर निगम से लेकर एलडीए तक तेजी भी आई, लेकिन अब अचानक न्यास ने यह जमीन नगर निगम को वापस कर दी है।
विज्ञापन

बुधवार को नगर निगम सदन ने इसका प्रस्ताव भी मंजूर कर लिया। साथ ही यही जमीन उसने एलडीए को देने का प्रस्ताव भी पास कर दिया। इस बारे में महापौर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार ने कहा कि एलडीए इस जमीन का पैसा भी डीएम सर्किल रेट पर नगर निगम को देगा। एलडीए का कहना है कि यह जमीन उसकी योजना में आती है और वह इसका नियोजित विकास करेगा। वह क्या बनाएगा, यह जानकारी नहीं है।
हालांकि, सूत्रों का कहना है कि पार्टी और संगठन के बीच कुछ तकनीक कारणों से लीज की जमीन पर कार्यालय बनने में बाधा आ रही थी। नगर निगम के इतिहास में यह पहला मामला भी है जब किसी आवंटी ने खुद लीज सरेंडर की हो।
अमौसी में शूटिंग रेंज के पास बनेगी नई टाउनशिप

अमौसी के हड़ाइन खेड़ा स्थित नगर निगम की शूटिंग रेंज के पास खाली करीब 42 एकड़ जमीन पर एलडीए नई टाउनशिप विकसित करेगा। यहां होटल भी बनाएगा। इसके बदले एलडीए शूटिंग रेंज को संवारने पर आने वाला खर्च उठाएगा, जिस पर करीब 230 करोड़ खर्च होने हैं।

नगर निगम सदन की बैठक।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें