फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन निगम कर्मियों का बढ़ा महंगाई भत्ता

Fri, 06 Sep 2013 02:58 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन निगम कर्मियों के महंगाई भत्ते में आठ फीसदी की बढ़ोतरी होगी। निगम के निदेशक मंडल ने बृहस्पतिवार को इस बढ़ोतरी की संस्तुति करके शासन को प्रस्ताव भेज दिया है।
विज्ञापन


वहीं निदेशक मंडल की बैठक में नों सेना प्रमुखों के प्रशंसा पत्र धारकों को बस में मुफ्त सफर का रास्ता भी साफ हो गया है। प्रमुख सचिव (परिवहन) की मंजूरी के बाद इस आशय के आदेश जारी कर दिए जाएंगे।

निगम प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि निदेशक मंडल की बैठक की अध्यक्षता निगम अध्यक्ष अनूप मिश्रा ने की जिसमें हुए फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि पूर्णकालिक कर्मियों एवं पेंशनरों को छठे वेतनमान में के तहत मूल वेतन पर 72 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा है।
विज्ञापन


लेकिन निगम ने इस महंगाई भत्ते को 72 से बढ़ाकर 80 फीसदी करने का प्रस्ताव पेश किया था जिसे संस्तुति मिल गई। इसी प्रकार गाजियाबाद में अनुबंधित बस अड्डा बनाने, सेना के तीन प्रमुखों के द्वारा जारी किए गए प्रशंसा पत्र धारक सेना कर्मियों को साधारण सेवा की बस में मुफ्त सफर मुहैया कराने की सुविधा प्रदान करने की संस्तुति भी प्रदान की गई।

बैठक में साल के पहले तिमाही अप्रैल से जुलाई 2013 में 102963.45 लाख रुपये की आय पर चर्चा हुई। यह आय इसी अवधि में बीते साल से 212.78 करोड़ रुपए है।

निदेशक मंडल को बैठक में बताया कि निगम ने 357 नई बसें बेड़े में शामिल की। वहीं बस अड्डे के थ्रीपी मॉडल के विकास प्रगति की रिपोर्ट पेश हुई। बैठक में निगम की तरफ से प्रबंध निदेशक पार्थ सारथी सेन शर्मा सहित शासन के अन्य अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें