फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः 759 कोरोना पॉजिटिव, आठ की मौत, अब तक कुल मरीजों की संख्या 23,872

Thu, 27 Aug 2020 10:29 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन
लखनऊ में पंचायती राज मंत्री और सांसद सहित 759 लोगों की कोरोना रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आई। वहीं, आठ मरीजों ने दम तोड़ दिया। अब तक मरने वालों की संख्या 311 हो गई है। वहीं, कुल मरीजों की संख्या 23,872 हो गई है।
विज्ञापन

पंचायती राज मंत्री ने ट्वीट कर संपर्क में आए लोगों से भी जांच कराने की अपील की है।

वहीं, सांसद मंगलवार को तबीयत खराब होने पर आशियाना के अस्पताल में भर्ती हुए थे। वहां कोरोना की जांच के दौरान उनकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सांसद ने वीडियो जारी कर खुद के पॉजिटिव होने की जानकारी दी। वहीं, एलडीए के एक और बाबू अतुल कपूर पॉजिटिव हो गए। 

यहां भी मिले मरीज
इंदिरा नगर में 39, ठाकुरगंज में 16, तालकटोरा में 25, हसनगंज में 17, गोमती नगर में 36, महानगर में 19, हजरतगंज में 32, मड़ियांव में 17, रायबरेली रोड में 19, अलीगंज में 21, चौक में 20, जानकीपुरम में 26, विकास नगर में 15, गुडम्बा में 22, कृष्णानगर में 13, कैंट में 13, विकास नगर में 15, सरोजनीनगर में 16, आलमबाग में 39, बाजारखाला में 10, वजीरगंज में 10, आशियाना में 19 मरीज मिले। अन्य इलाके में भी संक्रमित पाए गए।

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

थम नहीं रहीं मौतें

केजीएमयू में 12 अगस्त को भर्ती बाजार खाला की 45 वर्षीय महिला की बुधवार को मौत हो गई। जानकीपुरम के 30 वर्षीय पुरुष की केजीएमयू में सांसें थम गईं। आशियाना के 34 वर्षीय पुरुष ने भी दम तोड़ दिया। अन्य अस्पतालों में भी अलग-अलग इलाके के लोगों की मौत हुई है। मऊ के 59 वर्षीय पुरुष को 19 अगस्त को केजीएमयू में भर्ती कराया गया था। बुधवार को उनकी मौत हो गई। उसे ब्लड प्रेशर और डायबिटीज था। इसी तरह अयोध्या और रायबरेली के एक-एक मरीज की मौत हुई है।

एफएसडीए मुख्यालय में मिले दो कोरोना पॉजिटिव
आयुक्त खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) के मुख्यालय और राजकीय जन विश्लेषक प्रयोगशाला 27 व 28 अगस्त को बंद रहेगी। मुख्यालय में एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और एक वरिष्ठ विश्लेषक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद आयुक्त अनीता सिंह ने यह आदेश जारी किया है। एफएसडीए मुख्यालय और प्रयोगशाला अलीगंज में स्थित एक भवन में है। इस भवन सैनिटाइज किया जा रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें