फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के आठ अफसरों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति

Tue, 13 Mar 2018 11:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
Demo Pic
विज्ञापन

सरकार ने बेसिक शिक्षा विभाग के बेसिक शिक्षा अधिकारी व सहायक निदेशक स्तर के आठ अफसरों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी है। शिक्षा विभाग में गत वर्ष उत्तर प्रदेश शैक्षिक (सामान्य शिक्षा संवर्ग) सेवा समूह-ख उच्चतर श्रेणी में कार्यरत 50 वर्ष से अधिक आयु के अधिकारियों की एक कमेटी ने स्क्रीनिंग की थी।

विज्ञापन


कमेटी ने सेवा रिकॉर्ड को देखते आठ अफसरों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने की सिफारिश की थी। इसके बाद सरकार ने सेवानिवृत्ति के आदेश जारी कर दिए।
 
बेसिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव देवप्रताप सिंह ने एससीईआरटी में विधि अधिकारी रामेश्वर प्रसाद पाल, राजकीय इंटर कॉलेज इलाहाबाद में प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार सिंह, बरेली के निलंबित बीएसए गुरुशरण सिंह निरंजन, डायट में वरिष्ठ प्रवक्ता शैलेंद्र कुमार त्यागी, राघवेंद्र बाजपेयी, बनवारी लाल, रमेशचंद शर्मा और राजीव कुमार दिवाकर को अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने के आदेश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें