लखनऊ। राजधानी में शुक्रवार को स्वाइन फ्लू के आठ नए मरीज मिले। ये सभी होम आइसोलेशन में हैं। जिले में एच1एन1 के सक्रिय मरीजों की संख्या 52 हो गई है। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि अब तक स्वाइन फ्लू के 32 मरीजों को भर्ती कराया जा चुका है। इनमें से 31 डिस्चार्ज हो चुके हैं।