फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राजधानी में डेंगू के आठ नए मरीज मिले

विज्ञापन
राजधानी में डेंगू के आठ नए मरीज मिले
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में सोमवार को डेंगू के आठ नए मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची है। इंदिरानगर में तीन, सिल्वर जुबली क्षेत्र में दो और चंदरनगर, अलीगंज व टुड़ियागंज में एक-एक मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं, जलभराव और संक्रमण के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने फैजुल्लागंज क्षेत्र में सर्वेक्षण और दवाओं के वितरण का अभियान चलाया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एनबी सिंह के निर्देश पर नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फैजुल्लागंज की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आसमा के नेतृत्व में आशा और एएनएम की टीम ने जुगल विहार कॉलोनी और नंदा फार्म में 55 घरों का स्वास्थ्य सर्वेक्षण किया। इस दौरान लोगों को जरूरी दवाएं, क्लोरीन की गोलियां और ओआरएस पैकेट वितरित किए गए। साथ ही लोगों को साफ-सफाई और बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रभावित क्षेत्र में 108 एंबुलेंस की 24 घंटे तैनाती की गई है। इसके अलावा मिल्लत नगर की कच्ची ढाल में मोबाइल मेडिकल यूनिट ने 32 लोगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई। (माई सिटी रिपोर्टर)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें