फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएनजी के लिए अब नहीं लगानी पड़ेगी लंबी लाइन

Mon, 06 Feb 2017 12:33 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सीएनजी स्टेशनों पर लगने वाली कतारों को कम करने की कवायद शुरू हो गई है। शहर के स्मार्ट सिटी सूची में चयन के बाद सीएनजी का यूज अनिवार्य होने की भी संभावना है।
विज्ञापन


वाहनों की लगातार बढ़ती संख्या और सीएनजी की मांग को देखते हुए ग्रीन गैस कंपनी आठ और स्टेशन बनाएगी। कंपनी की ओर से नगर निगम से जमीन मांगी गई है। जिन इलाकों में सीएनजी स्टेशन बनाए जाने हैं, उनकी सूची भी कंपनी ने नगर निगम को भेज दी है।

कंपनी ने दो साल में नए स्टेशनों के निर्माण का लक्ष्य तय किया है। शहर में अभी सीएनजी के 11 स्टेशन हैं, जिसके जरिए करीब 20 हजार वाहनों को गैस दी जा रही है। प्रदूषण कम करने को सरकार भी सीएनजी उपयोग पर जोर दे रही है।
विज्ञापन


शहर के स्मार्ट सिटी में आने के बाद यह जिम्मेदारी बढ़ गई है। कंपनी के मार्केटिंग अधिकारी ने बताया कि सीएनजी पेट्रोल से सस्ती है। लोग सीएनजी उपयोग करना चाहते हैं।

काफी उपभोक्ता ऐसे हैं जो सीएनजी स्टेशन पर लंबी कतारों के चलते ही डीजल व पेट्रोल से गाड़ियां चला रहे हैं। आसानी से सीएनजी मिलेगा तो लोग इसका  इस्तेमाल करेंगे।
विज्ञापन

नगर न‌िगम को भेजा पत्र

डेमो - फोटो : अमर उजाला
ग्रीन गैस कंपनी के निदेशक (कामर्शियल) बीए रेड्डी ने राजधानी में आठ जगहों पर सीएनजी स्टेशन बनाने को जमीन मांगी है। निदेशक की ओर से नगर आयुक्त को इस आशय का पत्र भेजा गया है। पत्र में नगर निगम से जमीन बेचने या लंबी अवधि को लीज पर देने की बात कही गई है।

ये जगह ‌चिन्हित
1. कु र्सी रोड
2. देवा रोड
3. इंदिरा नगर
4. विकास नगर
5. महानगर
6. अलीगंज
7. चारबाग
8. आईआईएम

‘शहर में नए स्टेशन बनाए जाने हैं। इसको लेकर नगर निगम को प्रस्ताव भेजा गया है। कंपनी प्राइवेट एजेंसी से जमीन नहीं ले सकती। दो नए पम्प का काम पूरा करने का लक्ष्य है।’ - जिलेदार, एमडी ग्रीन गैस लिमिटेड

‘लीज पर जमीन दी जा सकती है। इसको लेकर नगर निगम कार्यकारिणी और सदन में प्रस्ताव रखा जाएगा। सदन और कार्यकारिणी ही जमीन के संबंध में प्रस्ताव को पास करती है।’ - उदयराज सिंह, नगर आयुक्त
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें