फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: खुले में बांधे गए आठ खच्चर चोरी

विज्ञापन
ग्रामीणों के खच्चर।
विज्ञापन
तेलीबाग। पीजीआई क्षेत्र के दल सिंह खेड़ा में रविवार रात आठ खच्चर चोरी हो गए। मालिकों ने इनकी कीमत करीब आठ लाख रुपये बताई है। पीड़ितों ने सोमवार को खच्चरों की तलाश की पर सफलता नहीं मिली। मंगलवार को वे पीजीआई थाने पहुंचे और पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

चोरी हुए खच्चर बबीता, रकमनाथ और रविनाथ के हैं। पीड़ितों के मुताबिक खच्चर पालन गांव के कई परिवारों की आय का मुख्य जरिया है। ये खच्चर पहाड़ी क्षेत्रों के तीर्थ स्थलों पर यात्रियों और सामान ढोने के काम आते हैं। पीड़ितों ने बताया कि खच्चर खुले में बंधे थे और सुबह गायब थे। आसपास वाहन के टायरों के निशान मिले। चोर वाहन लेकर आए थे और खच्चरों को लादकर ले गए। लोगों का कहना है कि उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी है। इंस्पेक्टर सुनील कुमार का कहना है कि छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें