फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अंसल पर 99.96 लाख रुपये की ठगी के आठ और केस

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। करोड़ों की ठगी करने वाली अंसल कंपनी के खिलाफ आठ और एफआईआर सुशांत गोल्फ सिटी थाने में दर्ज कराई गई है। आठ लोगों ने फ्लैट और प्लॉट के नाम पर 99.96 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। कंपनी के खिलाफ अब तक 259 एफआईआर हो चुकी हैं।
विज्ञापन

देहरादून के भगवंतपुर स्थित इंपीरियल हाइट्स निवासी 63 वर्षीय गुरु प्रसाद सिंह के अनुसार वर्ष 2011 में अंसल कंपनी से प्लॉट और फ्लैट बुक कराया था। इसके एवज में वर्ष 2018 तक 38,30,101 रुपये जमा किए। 14 साल बाद भी उन्हें न तो कब्जा मिला और न ही रुपये वापस हुए।

इंदिरानगर के सेक्टर -14 निवासी सुरभि वर्मा के मुताबिक मार्च 2013 में 242 वर्गमीटर का प्लॉट बुक कर 26,16,511 रुपये का भुगतान किया। इसके बाद भी न प्लॉट दिया गया और न ही रकम वापस की गई।
विज्ञापन


चौक के भोलानाथ कुआं निवासी देवयानी बाजपेयी ने वर्ष 2012 में प्लॉट बुक कर 13,94,530 रुपये का भुगतान किया था। इसके बाद भी रजिस्ट्री नहीं हुई। मानकनगर की आरडीएसओ कॉलोनी के सरोज मौर्य ने अंसल से एक प्लॉट बुक कराया था। इसके बाद उन्हें बड़ा प्लॉट देने का ऑफर कर 11,04,725 रुपये लिए गए थे।

रायबरेली रोड स्थित एल्डिको उद्यान के मनोज कुमार ने पैराडाइज डायमंड प्रोजेक्ट में 2 बीएचके का फ्लैट बुक कराया था। पीड़ित ने किस्तों में 6,78,698 रुपये जमा किए, पर फ्लैट नहीं मिला। कृष्णानगर के पंडित खेड़ा निवासी अजय कुमार ने प्लॉट बुक कर 1,07,500 रुपये दिए थे। बाजारखाला के ऐशबाग निवासी मानेक गुप्ता ने प्लॉट के बदले 1.32 लाख रुपये का भुगतान किया था।

बाजारखाला के मिल एरिया रोड निवासी शुभाव गुप्ता ने प्लॉट बुक कर 1.32 लाख रुपये जमा किए थे। 12 साल बाद भी उन्हें कब्जा नहीं मिला। इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी उपेंद्र सिंह का कहना है कि धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें