फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सड़क हादसों में आठ की मौत, दो घायल

Thu, 23 Oct 2025 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
गौरव कुमार पांडेय की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लखनऊ। शहर में सोमवार और मंगलवार को हुए अलग-अलग सड़क हादसों में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। हादसे माल, सुशांत गोल्फ सिटी, इटौंजा, गुडंबा और दुबग्गा इलाके में हुए। वहीं, ओडिशा में सड़क हादसे में लखनऊ निवासी बीएसएफ जवान की माैत हो गई।
विज्ञापन


माल भरावन रोड पर मंगलवार शाम साढ़े छह बजे तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मवई खुर्द निवासी किसान प्रेमचंद (32) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस उन्हें सीएचसी लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मां लीलावती की तहरीर के मुताबिक प्रेमचंद ई रिक्शा से उतरकर सड़क किनारे लघुशंका कर रहे थे। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से वह बेहोश हो गए। बाइक चालक वाहन छोड़कर भाग गया। परिवार में पत्नी गुड़िया, भाई रामनंद, बहन फूलमती हैं। घर वालों ने बताया कि 20 दिन पहले ही प्रेमचंद की शादी हुई थी। इंस्पेक्टर नवाब अहमद ने बताया कि केस दर्ज कर बाइक चालक की तलाश की जा रही है।

वहीं इटौंजा में बाहर गांव निवासी शन्नो (57) सोमवार सुबह घर के बाहर सड़क के दूसरी तरफ से बकरी को लाने जा रही थीं। बेटे सरवन ने बताया कि उसी वक्त तेज रफ्तार बाइक से वह टकरा गईं। गंभीर हालत में उन्हें ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


इटौंजा कस्बा निवासी प्रेम प्रकाश रावत (47) प्लाईवुड फैक्टरी में नौकरी करते थे। भाई रमेश के अनुसार सोमवार शाम वह दिवाली की खरीदारी करने के लिए साइकिल से गए थे। रास्ते में तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से वह घायल हो गए। उन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गई।

वहीं लखीमपुर खीरी के हसनपुर कटौली के रहने वाले इस्माइल (60) गुडंबा के पैकरामऊ में भाई याकूब के साथ रहकर मजदूरी करते थे। याकूब के अनुसार सोमवार शाम वह अपने भाई के साथ बाजार सब्जी लेने गए थे। तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से इस्माइल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

दुबग्गा के सैदपुर महरी के रहने वाले सर्वेश कुमार (45) परिवार के साथ रहते थे। उनके भाई अशोक ने बताया कि रविवार रात सर्वेश खेत की रखवाली के लिए जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। उनके परिवार में पत्नी सुनीला दो बेटी और एक बेटा हैं।

गोमतीनगर के विकासखंड निवासी बीएसएफ में जवान गाैरव कुमार पांडेय (38) की सोमवार रात ओडिशा में सड़क हादसे में माैत हो गई।



हेलमेट लगा होता तो बच जाती जान

माल के सरसंडा निवासी अभिषेक रावत (20) मजदूरी करते थे। भाई विशु ने बताया वह गांव के रहने वाले दोस्तों प्रवेश, आकाश, संदीप छोटू के साथ दिवाली पर घूमने के लिए गया हुआ था। एक बाइक पर प्रवेश आकाश व अभिषेक थे वहीं, दूसरी बाइक पर संदीप व छोटू थे। रात लगभग नौ बजे लौटते समय गांव के बाहर अभिषेक की बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं पीछे बैठे प्रवेश और आकाश भी मामूली रूप घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां अभिषेक रावत की मौत हो गई। हादसे के दौरान अभिषेक ने हेलमेट नहीं पहना था और सिर में चोट से उसकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर नवाब अहमद ने बताया अभिषेक के पिता नंद किशोर की तहरीर पर लोहजरा निवासी बाइक सवार शनि के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

n सुशांत गोल्फ सिटी स्थित मिर्जापुर गांव निवासी शटरिंग कारीगर विश्राम रावत (28) सोमवार दोपहर मौसेरे भाई से मिलने के लिए उसके घर सीतारामपुर गए थे। देर शाम वह बाइक से लौट रहे थे। गांव के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें गोसाईंगंज के सीएचसी पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। परिवार में पत्नी सोनम व एक बेटा और दो बेटियां हैं। हादसे के वक्त विश्राम ने भी हेलमेट नहीं पहना था, जिस कारण सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई।



कार सवार ने सिपाहियों की बाइक में मारी टक्कर

लखनऊ। गुडंबा के कुर्सी रोड पर सृष्टि अपार्टमेंट के सामने सोमवार रात तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार सिपाहियों को टक्कर मार दी। इंस्पेक्टर प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गुडंबा थाने में तैनात भारत चौधरी व सौरव शनिवार रात्रि गश्त पर थे। रात करीब 11:30 पर सृष्टि अपार्टमेंट के सामने दुकान बंद करवा रहे थे। इसी दौरान स्पोर्ट्स कॉलेज की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। इसमें सिपाही भारत चौधरी का बायां हाथ टूट गया, जबकि सौरव बघेल की गर्दन व पीठ में चोट आई है। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि कार सवार की तलाश की जा रही है।

गौरव कुमार पांडेय की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें