फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki: हाईवे पर रोडवेज बस ने ई रिक्शा में मारी टक्कर, एक की मौत, किसी का हाथ टूटा तो किसी का पैर

Wed, 19 Jul 2023 04:18 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी

सार

बाराबंकी में लखनऊ अयोध्या हाईवे पर हुए हादसे में एक रोडवेज बस ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में आठ लोग जख्मी हो गए जबकि एक की मौत हो गई।
विज्ञापन
अस्पताल लाए गए हादसे में हुए घायल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ अयोध्या नेशनल हाईवे पर रोडवेज बस की टक्कर से ई रिक्शा पर सवार एक महिला की मौत हो गई जबकि आठ घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से दो को केजीएमयू रेफर किया गया है। 

विज्ञापन


असंद्रा थाना क्षेत्र के पंडित पुरवा से दयाशंकर और उनके परिवार के करीब आठ सदस्य सफदरगंज थाना क्षेत्र में रिश्तेदारी में हुए अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गए थे। सभी एक ही ई रिक्शे पर सवार थे। वहां से वापस लौटते समय लखनऊ अयोध्या हाईवे पर अतरौली मोड़ के पास अयोध्या की ओर जा रही रोडवेज बस ने पीछे से ई रिक्शे में जोरदार टक्कर मार दी।

ये भी पढ़ें - लखनऊ में इन 10 जगहों पर मिल रहा 80 रुपये प्रति किलो टमाटर, मोबाइल वैन से हो रही बिक्री
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी की राजनीति: अपनी अगुवाई में लोकसभा चुनाव लड़ना चाहती है सपा, 20 सीटों पर मान सकती है कांग्रेस


इस भीषण सड़क हादसे के बाद पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां एक महिला को मृत घोषित कर दिया गया। बताते हैं कि यह घटना अवैध कट के कारण हुई। हादसे में किसी का पैर टूट गया तो किसी का हाथ क्षतिग्रस्त हो गया। पांच लोगों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें