फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आठ विभूतियां आज होंगी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के प्रेक्षागृह में स्वर कोकिला लता मंगेशकर और पद्मभूषण शारदा सिन्हा की स्मृति में सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को किया जाएगा। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था उड़ान के तत्वावधान में होने वाले इस आयोजन में कथक गुरु राममोहन, सृष्टि माथुर और शेख इब्राहिम समेत कला, साहित्य और संगीत से जुड़ी आठ विभूतियों को अलंकृत किया जाएगा। उड़ान संस्था की अध्यक्ष सरिता सिंह ने बताया कि स्वर कोकिला लता मंगेशकर एवं पद्मभूषण शारदा सिन्हा की स्मृति में आयोजित तुम मुझे यूं भुला ना पाओगे कार्यक्रम में कथक गुरु पं. राम मोहन महाराज, शास्त्रीय सुगम संगीत गायिका डॉ. सीमा भारद्वाज, सचिव व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास डॉ. हरिओम, शास्त्रीय गायक पं. रामेश्वर प्रसाद मिश्र, भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय में गायन विभाग की अध्यक्ष डॉ. सृष्टि माथुर, उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के पूर्व सचिव तरुण राज, हास्य-व्यंग्य कवि सर्वेश अस्थाना और मशहूर तबला वादक शेख मोहम्मद इब्राहिम को चौथे उड़ान लता मंगेशकर सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और एमएलसी पवन सिंह चौहान, विशिष्ट अतिथि पद्मश्री विद्या विंदु सिंह, फिल्म अभिनेता व वरिष्ठ रंगकर्मी डॉ. अनिल रस्तोगी, भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय, उस्ताद युगांतर सिंदूर, पं. राज खुशीराम और फिल्म अभिनेता संदीप यादव भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें