मोहनलालगंज। तहसील क्षेत्र के धर्मावत खेड़ा व नगराम के मदारपुर में निजी प्लाWटिंग साइट पर खनन की अनुज्ञा व मानकों का उल्लंघन कर मिट्टी डालने के मामले में एसडीएम ने राजस्व टीम के साथ शनिवार को छापा मारकर आठ डंपरों व पोकलैंड मशीन को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मोहनलालगंज पुलिस ने आठों डंपरों को सीज कर दिया है। पोकलैंड मशीन को नगराम पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। एसडीएम पवन पटेल ने कहा कि प्राइवेट प्लाटिंग साइट पर मिट्टी डालने वाले अनुज्ञा धारकों की परमिशन की जांच कराई जाएगी। एसडीएम पवन पटेल ने कहा कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर जिलाधिकारी व खनन विभाग को कार्यवाही के लिए रिपोर्ट भेजी जाएगी।
एसडीएम के वाहन में टक्कर मारने की कोशिश
एसडीएम पवन पटेल का कहना है कि धर्मावतखेड़ा में छापेमारी के दौरान एक डंपर ने पीछा करने पर उनकी गाड़ी में टक्कर मारने की कोशिश की, लेकिन चालक की सतर्कता से वाहन पलटने से बच गया।