आंधी व बारिश के दौरान सड़क से नीचे उतरी बोलेरो
- फोटो : amar ujala
रविवार देर रात आई आंधी और बारिश ने अवध के कई जिलों में भारी तबाही मचाई। खराब मौसम के चलते हुए हादसों में गोंडा में तीन, सुल्तानपुर और सीतापुर में दो-दो और बहराइच में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
मरने वालों में सुल्तानपुर में एक महिला, सीतापुर में एक मासूम और गोंडा में एक किसान जनार्दन भारती भी शामिल है जिसको फसल का नुकसान देख कर दिल का दौरा पड़ गया।
इसके अलावा सुल्तानपुर में दस, अंबेडकरनगर में पांच, बहराइच में छह और गोंडा में एक व्यक्ति के घायल होने की खबर है।
गोंडा में पेड़ गिरने से व्यापारी अमरनाथ सोनी और उनके बेटे अखिलेश की उसके नीचे दबकर मौत हो गई। वहीं किसान जनार्दन भारती को फसल का नुकसान देख कर दिल का दौरा पड़ गया।