फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: उमस भरी गर्मी से फिर आठ बच्चे बीमार

Wed, 26 Jul 2023 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों के संचालन का समय नहीं बदला जा रहा है। उमस भरी गर्मी से बच्चे आए दिन बीमार हो रहे हैं। बुधवार को फिर आठ बच्चे अलग-अलग स्कूलों में बीमार हुए। कोई गश खाकर गिरा तो कोई बेहोश हो गया। कुछ बच्चों की हालत इतनी ज्यादा खराब हुई कि अस्पताल ले जाना पड़ा। परिवारीजन भी बहुत परेशान हैं। कई शिक्षक संगठन आवाज उठा चुके हैं। इसके बावजूद अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय मनऊखेड़ा में अत्यधिक गर्मी के कारण कक्षा पांच की छात्रा पायल बेहोश होकर गिर गई। उसके नाक से खून निकलने लगा। सहायक अध्यापक सर्वेश कुमार ने बताया कि दोपहर लगभग 1.45 बजे छात्रा की हालत बिगड़ी। दामोदरखेड़ा मजरे शिवली की रहने वाली छात्रा की हालत बिगड़ती देख परिवारीजनों को बुलाया गया। परिजनों ने छात्रा को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। उच्च प्राथमिक विद्यालय दुसौती में कक्षा सात के छात्र अरुण कुमार की हालत भी बिगड़ गई। यह देख दूसरे बच्चे भी परेशान हो गए। प्राथमिक विद्यालय अकोढिय़ा में छात्रा रिया बेहोश हो गई। उच्च प्राथमिक विद्यालय ओनई जंगल में छात्रा, प्राथमिक विद्यालय जगतपुर में छात्र, अमावां के खुदायगंज में छात्र, प्राथमिक विद्यालय पडऱक में छात्र की तबियत बिगड़ी। कक्षा चार की शिवांशी भी बीमार हुई।
छात्र-छात्राओं के बीमार होने का सिलसिला कई दिनों से चल रहा है। विद्यालय संचालन का समय बदलने की मांग एक पखवारे से चल रही है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। सभी शिक्षक संगठन डीएम और बीएसए को ज्ञापन दे चुके हैं। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल का कहना है कि माध्यमिक विद्यालय पांच घंटे, डिग्री कॉलेज तीन घंटे चलते हैं तो कक्षा एक से आठ वाले परिषदीय विद्यालय छह घंटे संचालित होते हैं। जिला मंत्री मुकेश द्विवेदी ने कहा कि विद्यालयों का संचालन सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक होता है। गर्मी को देखते हुए सुबह 7.30 से दोपहर 12.30 बजे तक किया जाना चाहिए। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के संरक्षक समर बहादुर सिंह और जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव का कहना है कि स्कूल का समय बदलने की मांग लगातार उठाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें