रविदास जयंती के मद्देनजर रेलवे ने चार जोड़ी कैंसिल ट्रेनों को चलाने का फैसला लिया है। चारबाग के रास्ते वाराणसी जाने वाली आठ ट्रेनों में अंबाला बरौनी एक्सप्रेस, पंजाब मेल, सियालदह एक्सप्रेस व गंगा सतलज एक्सप्रेस हैं। अंबाला-बरौनी एक्सप्रेस आठ फरवरी से शुक्रवार व शनिवार को चलेगी।
ऐसे ही 10 फरवरी से बरौनी-अंबाला एक्सप्रेस व कोलकाता-जम्मूतवी सियालदाह एक्सप्रेस चलेगी। हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल 11 फरवरी, अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल छह व आठ फरवरी, कोलकाता-जम्मूतवी सियालदह एक्सप्रेस 29 फरवरी, जम्मूतवी-कोलकाता सियालदह एक्सप्रेस दो मार्च तक रोजाना, धनबाद-फिरोजपुर गंगा सतलज एक्सप्रेस छह फरवरी और फिरोजपुर-धनबाद गंगा सतलज एक्सप्रेस आठ फरवरी को चलाई जाएगी।