फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बस चालक व परिचालक पर हमले में आठ गिरफ्तार

Fri, 28 Feb 2025 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
बस चालक व परिचालक पर हमले में आठ गिरफ्तार
विज्ञापन
लखनऊ। कृष्णानगर इलाके में मंगलवार रात प्राइवेट बस चालक दिल्ली जीटीबी नगर निवासी रवींद्र पाल सिंह व परिचालक अंकित पर हमले के मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुलिस ने वारदात में शामिल एक किशोर भी पकड़ा है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर प्रद्युम्न कुमार सिंह ने बताया कि बस में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और सर्विलांस की मदद से हमले के मुख्य आरोपी गाजीपुर के संतपुरम निवासी शहजाद को पकड़ा। वह मूलरूप से अयोध्या के मवई का रहने वाला है। पूछताछ में उसने हमले में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में बताया।
पुलिस ने मुलायमनगर निवासी मो. कादिर (मूल निवासी अयोध्या के पटरंगा ), फहद (अयोध्या के मवई), गोमतीनगर के वास्तुखंड निवासी बादल सिंह (मूल निवासी गोरखपुर के कैंट), गोमतीनगर के अविरल (मूल निवासी सिद्धार्थनगर के चिलिहां), चिनहट के मो. मुआज (मूल निवासी बाराबंकी के टिकैतनगर), विभूतिखंड के बेहलनपुरवा निवासी मो. आदिल और चिनहट के निजामपुर मल्हौर निवासी शीबू को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


आरोपी शहजाद ने सभी को मेसेज कर बस चालक व परिचालक पर हमला करने के लिए कहा था। पुलिस को इसके साक्ष्य आरोपी के मोबाइल फोन से मिले हैं। पुलिस ने परिचालक से लूटा गया मोबाइल भी बरामद किया है।

यह है पूरी घटना
बस चालक रवींद्र पाल सिंह के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब 11:20 बजे वह कश्मीरी गेट से सवारी लेकर लखनऊ के लिए निकले थे। यात्री शहजाद खान को अक्षरधाम से बैठना था। बस अक्षरधाम पहुंची और करीब 30 मिनट इंतजार किया। शहजाद नहीं पहुंचा तो बस चल दी। रात करीब नौ बजे बस लखनऊ के बाराबिरवा पहुंची। सवारियों को उतारने के बाद चालक ने बस होटल के पास सड़क किनारे पार्क कर दी। इस बीच तीन बाइक सवार युवकों ने दोनों पर हमला कर दिया था। परिचालक अंकित पर चाकू से हमला कर मोबाइल फोन लूट ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें