फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid Mubarak 2025: चांद दिखा... आज मनाई जाएगी ईद, लखनऊ की मस्जिदों में ये है नमाज पढ़ने की टाइमिंग

Mon, 31 Mar 2025 09:00 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी लखनऊ में अलग-अलग कमेटियों ने चांद देखने का दावा किया है जिसके आधार पर सोमवार को ईद का त्योहार मनाने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
लखनऊ में चांद देखने का प्रयास करते शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष सैफ अब्बास। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में चांद कमेटियों ने चांद देखने का दावा किया है। जिसके आधार पर कल ईद का त्योहार मनाए जाने की घोषणा कर दी गई है। लखनऊ में शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने चांद दिखने की तस्दीक की।

विज्ञापन


ऐशबाग ईदगाह में महिलाएं भी अदा करेंगी ईद की नमाज
ईद उल फित्र की नमाज बड़ी जमाम ऐशबाग ईदगाह, टीले वाली मस्जिद और बड़ा इमामबाड़ा स्थित आसिफी मस्जिद में अदा की जाएगी। ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद ने कहा, ऐशबाग ईदगाह में इस साल भी ईद की नमाज में शामिल होने के लिए महिलाओं की अलग से व्यवस्था रहेगी। ईदगाह स्थित तैयब हाल में महिलाएं नमाज अदा करेंगी।
विज्ञापन


यहां पढ़ी जाएगी ईद की नमाज
मस्जिद -- समय
ऐशबाग ईदगाह -- 10 बजे सुबह
आसिफी मस्जिद बड़ा इमामबाड़ा -- सुबह 11 बजे
टीले वाली मस्जिद -- सुबह 9 बजे
ईदगाह खदरा -- सुबह 9:30 बजे
ईदगाह मलेसेमऊ गोमतीनगर -- सुबह 8:30 बजे
ईदगाह उजरियांव गोमतीनगर -- सुबह 8:30 बजे
ईदगाह राजाजीपुरम -- सुबह 7:45 और 8:45 बजे
ईदगाह चिनहट -- सुबह 7:30 और 8:30 बजे
शाही ईदगाह नादान महल रोड-- सुबह 11 बजे
मस्जिद नदवतुल उलमा -- सुबह 8:30 बजे
मस्जिद मदार बख्श इरादतनगर डालीगंज -- सुबह 6:30 बजे
मस्जिद शाही लाहौरगंज डालीगंज -- सुबह 9 बजे

संबंधित वीडियो-


पढ़ें- UP: आप सांसद बोले- मांस की दुकान के साथ शराब, केएफसी और नॉनवेज बेचने वाले रेस्टोरेंट भी बंद करे सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें