फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid in India: शिया धर्मगुरु कल्बे जव्वाद बोले- बृहस्पतिवार को मनाई जाएगी ईद, सैफ अब्बास के बयान को नकारा

Wed, 10 Apr 2024 01:10 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

शिया धर्मगुरु मौलाना सैयद कल्बे जवाद नकवी ने कहा कि देश में ईद का त्योहार बृहस्पतिवार को मनाया जाएगा। उन्होंने मौलाना सैफ अब्बास के बयान को नकार दिया है।
विज्ञापन
मौलाना कल्बे जव्वाद। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मजलिस ए उल्माए हिन्द के महासचिव और आसिफी मस्जिद के इमाम ए जुमा शिया धर्मगुरु मौलाना सैयद कल्बे जवाद नकवी ने मौलाना सैफ अब्बास के ऐलान को नकारते करते हुए कहा की देश में ईद का त्योहार बृहस्पतिवार को मनाया जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अयातुल्लाह सीस्तानी के नाम पर अफवाह फैलाई जा रही है। अयातुल्लाह सीस्तानी का एलान ईराक और आसपास का है उसमें हिन्दुस्तान नहीं आता है। बात दें कि मौलाना जावेद अयातुल्लाह सिस्तानी के प्रतिनिधि है।

विज्ञापन


शिया उलमा मौलाना सैफ अब्बास नक़वी ने देर रात चांद के तस्दीक होने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि कारगिल में चांद दिखाई दिया है लिहाजा बुधवार को ईद उल फितर मनाई जाएगी। मौलाना के एलान के बाद शिया समुदाय बुधवार को और सुन्नी समुदाय बृहस्पतिवार को ईद उल फितर का त्योहार मनाएगा।
विज्ञापन


मौलाना सैफ अब्बास ने बताया कि ईराक के नजफ से शिया समुदाय के सबसे बड़े धर्मगुरु अयातुल्लाह आगा सिस्तानी के निर्देश के बाद इसका फैसला लिया गया है। वहीं, मरकजी चांद कमेटी के अध्यक्ष सुन्नी धर्मगुरु मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने साफ किया है कि ईद का चांद नही दिखा है, इसलिए सुन्नी बृहस्पतिवार को ईद मनाएंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें