फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में कुमार विश्वास पर फिर चले अंडे

Wed, 15 Jan 2014 08:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
विरोधियों का 'अंडा' बम कुमार विश्वास का पीछा नहीं छोड़ रहा है।
विज्ञापन


पिछले दिनों लखनऊ में एक सपा कार्यकर्ता ने आम आदमी पार्टी के नेता विश्वास पर अंडा क्या फेंका, अब यह ट्रेंड ही बन गया है।

बुधवार को भी अमेठी में जन सभा के दौरान एक युवक ने विश्वास पर अंडा फेंक दिया।

जब तक कोई कुछ समझ पाता, वह युवक सभा स्थल से फरार हो गया। गौरतलब है कि रविवार को अमेठी में जनविश्वास रैली के दौरान भी विश्वास पर अंडा फेंका गया था।

हालांकि, उस दिन कांग्रेसियों ने जमकर विरोध किया था। अंडे के साथ विश्वास पर जला हुआ मोबिल ऑयल भी फेंका था और काले झंडे भी दिखाए थे।

विश्वास ने कहा था कि वह इन अंडों, डंडों और झंडों से डरने वाले नहीं हैं।

इससे भले ही विश्वास के मंसूबों पर कोई फर्क न पड़ा हो, पर एक बात तो साफ हो गई है कि इससे विश्वास को सुर्खियों में बने रहने का मौका जरूर मिल जा रहा है।

कांग्रेस पार्टी या आम आदमी पार्टी की ओर से इस पूरे मसले पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें