फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बारिश के बाद औद्योगिक क्षेत्रों की हालत सुधारने की कवायद

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। शहर में पांच-छह बारिशों के दौर गुजरने के बाद अब औद्योगिक क्षेत्रों को जल भराव से निजात दिलाने की कवायद शुरू की गई है। बुधवार को मंडलायुक्त के नेतृत्व में हुई मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में अमौसी, सरोजनीनगर, बंथरा इकाइयों में जलभराव की समस्या पर यूपीसीडा को व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


हर महीने होने वाली यह बैठक पहले 30 मई को होनी थी, मगर उसे स्थगित कर दिया गया था। अब बुधवार को दो महीने बाद हुई बैठक में मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने यूपीसीडा को संबंधित इलाकों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग की स्थापना के निर्देश दिए। वहीं, पूर्व में सई नदी तक नाले के लिए तैयार की गई 38.76 करोड़ की परियोजना दोबारा लागू करने के लिए रिपोर्ट पेश करने को कहा।
नादरगंज में सड़क चौड़ीकरण के मामले में यूपीसीडा की ओर से 13 मई को पोल शिफ्टिंग के लिए बिजली विभाग को 38 लाख की धनराशि देने के एक महीने बाद भी कोई प्रगति नहीं हुई। बिजली विभाग के अफसरों ने बताया कि मैटेरियल मंगाया गया है, 26 जून से शिफ्टिंग शुरू होगी। बैठक में अमौसी औद्योगिक क्षेत्र से पुरी ग्रामीण सुनहरा रोड होते हुए रिंग रोड जाने वाली 5.7 किमी सड़क के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के संबंध में पीडब्ल्यूडी की ओर से बताया गया कि 1.025 मीटर का काम पूरा हो चुका है शेष 925 मीटर का मार्ग मोहान योजना के तहत एलडीए कराएगा।
विज्ञापन

रायबरेली में छह महीने बाद भी आगे नहीं बढ़ा हस्तांतरण का मुद्दा
पिछले साल दिसंबर में हुई बैठक में रायबरेली के औद्योगिक क्षेत्रों को यूपीसीडा से जिला उद्योग केंद्र को ट्रांसफर करने की उद्यमियों ने मांग की थी। उद्यमियों की दलील थी कि यूपीसीडा औद्योगिक क्षेत्र में कोई काम नहीं कर रहा है। इसलिए लालगंज, सलोन, महाराजगंज, परशदेपुर व छत्तोह आदि को यूपीसीडा से जिला उद्योग केंद्र को हस्तांतरित किया जाए, लेकिन छह महीने बाद भी यह मुद्दा जस का तस है। एक बार फिर से कार्यवाही को शासन स्तर से प्रक्रियाधीन बताया गया।
ये रहे मौजूद
बैठक में मुख्य संयुक्त आयुक्त उद्योग लखनऊ मंडल कंचन सुबोध, अधिशाषी अभियंता लेसा विवेक प्रकाश, अधिशाषई अभियंता पीडब्ल्यूडी राजेश कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक यूपीसीडा राजीव कुमार, उपायुक्त उद्योग लखनऊ मनोज चौरसिया, उपायुक्त उद्योग सीतापुर संजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें