फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मुख्यमंत्री से जुड़ा वीडियो एडिट कर किया पोस्ट, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 10 Apr 2026 03:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। हजरतगंज के नरही निवासी धर्म सिंह ने सपा नेता आईपी सिंह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वीडियो एडिट कर एक्स पर पोस्ट करने का आरोप लगाया है। हजरतगंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

धर्म सिंह के मुताबिक कुछ समय पहले उन्होंने एक्स पर सपा नेता आईपी सिंह के अकाउंट से पोस्ट किया गया वीडियो देखा। आरोपी ने सीएम का वीडियो एडिट किया था। इसके जरिये उसने पीडीए वर्ग के आरक्षण को लेकर सीएम पर आरोप लगाए थे और उन पर अभद्र टिप्पणी भी की थी। धर्म सिंह का आरोप है इस कृत्य से जानबूझकर सरकार की छवि धूमिल की जा रही है। आरोपी ने यह वीडियो सौहार्द बिगाड़ने और शांतिभंग करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर डाला है। इस आपत्तिजनक वीडियो को देखकर उनकी और लाखों जनता की भावनाएं आहत हुई हैं। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें