फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईडी की बड़ी कार्रवाई: अंसल ग्रुप की 313 करोड़ की संपत्ति कुर्क, धन के दुरुपयोग और डायवर्जन के मिले प्रमाण

Wed, 11 Mar 2026 09:41 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अंसल प्रॉपर्टीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड से जुड़ी 313.12 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियां कुर्क की हैं। जांच में सुशांत गोल्फ सिटी परियोजना के नाम पर जुटाई गई रकम में बड़े पैमाने पर धन के दुरुपयोग और डायवर्जन के प्रमाण मिले हैं। कंपनी के खिलाफ कई एफआईआर भी दर्ज हैं।

विज्ञापन
अंसल ग्रुप। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी ) के लखनऊ जोनल कार्यालय ने सुशांत गोल्फ सिटी परियोजना से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ी कार्रवाई की है। अंसल प्रॉपर्टीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (एपीआईएल) और उसके प्रमोटरों से जुड़ी 313.12 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों को कुर्क किया है। ये कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत की गई है।

विज्ञापन


ईडी के मुताबिक कुर्क संपत्तियों में आगरा स्थित करीब 9.08 हेक्टेयर आवासीय भूमि भी है जो एपीआईएल से जुड़ी कंपनियों के नाम पर दर्ज है। अन्य संपत्तियां दूसरे शहरों में हैं। ईडी के अफसरों का कहना है कि कंपनी के खिलाफ चल रही जांच में बड़े पैमाने पर धन के दुरुपयोग और डायवर्जन के प्रमाण सामने आए हैं। 

जांच में पाया गया कि सुशांत गोल्फ सिटी परियोजना के नाम पर हजारों घर खरीदारों से 1234.92 करोड़ रुपये अग्रिम के रूप में वसूले गए थे लेकिन इसमें से सिर्फ 921.80 करोड़ रुपये ही निर्माण और परियोजना से जुड़ी परिसंपत्तियों पर खर्च किए गए। शेष 313.12 करोड़ रुपये को अन्य गैर परियोजना गतिविधियों में डायवर्ट कर दिया गया।

दर्ज हैं कई एफआईआर

कंपनी और उसके निदेशकों के खिलाफ लखनऊ समेत अलग-अलग शहरों में सैकडों एफआईआर दर्ज हैं। आरोप है कि निवेश करने वालों को वर्षों तक फ्लैट या प्लॉट का कब्जा नहीं दिया गया जबकि उनसे पूरी रकम वसूल ली गई। मामले में ईडी ने भी केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू की थी। इसमें आरोपों के सापेक्ष कई सुबूत मिल रहे हैं। इसी आधार पर ईडी कार्रवाई कर रही है।कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें