फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिकरू मामले में ईडी की जांच तेज, जेल जाकर...

Sat, 10 Oct 2020 01:11 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
ED - फोटो : ANI
विज्ञापन
बिकरू कांड के आर्थिक पहलू व इसे लेकर अपराधियों व पुलिस और प्रशासन के लोगों के गठजोड़ की जांच कर रहा प्रवर्तन निदेशालय इस मामले में अब बयान दर्ज करने की कार्यवाही शुरू करने जा रहा है। निदेशालय ने मारे गए अपराधी विकास दुबे के नजदीकी रिश्तेदारों, फाइनेंसर जय बाजपेयी और अन्य के बैंक खातों व संपत्तियों का ब्यौरा हासिल कर लिया है। 
विज्ञापन


निदेशालय के अफसरों का कहना है कि जिनके बारे में जानकारी जुटाई गई है उन सभी से पूछताछ कर उनका अलग-अलग बयान दर्ज किया जाएगा। चूंकि जय बाजपेयी जेल में बंद है इसलिए उससे जेल में ही पूछताछ की जाएगी। निदेशल के अफसरों के अनुसार इन सभी को अगले सप्ताह में नोटिस जारी किया जाना है।

पूछताछ और बयान के लिए उन्हे अगले सप्ताह को बुलाया जाएगा। निदेशालय के सूत्रों का कहना है कि जाँच एजेंसी कुछ और साक्ष्य जुटा रही जिससे यह पता लग सकेगा कि कौन कौन प्रशासनिक व पुलिस अफसरों या कर्मियों को विकास दुबे अथवा उसके नजदीकियों से लाभ हासिल हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें