फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ईडी ने उन्नति फॉर्च्यून ग्रुप की 100 करोड़ की संपत्तियां कीं जब्त, 126 करोड़ डायवर्ट करने के मिले सुराग

Tue, 09 Sep 2025 08:00 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

ईडी ने उन्नति फॉर्च्यून ग्रुप की 100 करोड़ की संपत्तियां जब्त की हैं। निवेशकों के साथ धोखाधड़ी में मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत यह कार्रवाई की गई। कंपनी निदेशक अनिल मिठास द्वारा 126 करोड़ रुपये डायवर्ट करने के सुराग मिले हैं। 
विज्ञापन
ईडी की कार्रवाई - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नोएडा के उन्नति फॉर्च्यून होल्डिंग्स लिमिटेड (यूएफएचएल) द्वारा विकसित की जा रही अरण्य परियोजना में करीब 100 करोड़ रुपये कीमत की संपत्तियों को सोमवार को जब्त कर लिया। यह संपत्तियां कंपनी के प्रमोटर अनिल मिठास की हैं। ईडी ने कंपनी के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज करने के बाद संपत्तियां जब्त की हैं।

विज्ञापन


दरअसल, ईडी ने कंपनी के प्रमोटर अनिल मिठास, मधु मिठास और अन्य लोगों के खिलाफ निवेशकों की ओर से पुलिस में तमाम एफआईआर दर्ज कराई गई हैं। इसके आधार पर ईडी ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। ईडी की जांच में सामने आया कि कंपनी ने करीब 100.06 करोड़ रुपये की हेराफेरी की है। 

...और डूब गई निवेशकों की रकम

अनिल मिठास द्वारा 2011 से 2019 के दौरान संबंधित पक्ष को इक्विटी निवेश, वरीयता शेयर, डिबेंचर/बॉन्ड, ऋण और अग्रिम और सुरक्षा जमा आदि के जरिये कंपनी के कई बैंक खातों में निवेशकों की रकम में से 126.30 करोड़ रुपये डायवर्ट कर दिए गए। इससे परियोजनाएं पूरी नहीं हो पाईं और निवेशकों की रकम डूब गई।

126 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त हो चुकी

ईडी ने अनिल मिठास को बीती 16 अप्रैल को गिरफ्तार किया था। साथ ही, कंपनी के कई ठिकानों पर छापा भी मारा था। बता दें, इससे पहले ईडी ने कंपनी की 25.94 करोड़ मूल्य की 13 संपत्तियों को जब्त किया था। सोमवार को हुई कार्रवाई के बाद कंपनी की अब तक 126 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त हो चुकी हैं। वहीं, गाजियाबाद स्थित पीएमएलए कोर्ट में यूएफएचएल और उसके प्रमोटर अनिल मिठास के खिलाफ आरोप पत्र भी दाखिल किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें