फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईडी खंगालने लगी घोटालेबाजों की 'दौलत'

Wed, 20 Aug 2014 01:58 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी में हुए मिड-डे-मील घोटाले के आरोपी अफसरों की संपत्तियों का ब्यौरा खंगाला जाना शुरू हो गया है।
विज्ञापन


प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सरकार से आरोपी अफसरों की संपत्तियों का विवरण मांगा है। ब्यौरा मिलते ही इन्हें जब्त करने की कार्यवाही की जाएगी।
मैनपुरी में मिड-डे-मील घोटाला करोड़ों रुपये का है। इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है।

अब इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने भी मनी लॉन्ड्रिंग के तहत केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है। घोटाले में 11 अधिकारियों को आरोपी बनाया गया है।

इसमें आईएएस व पीसीएस अधिकारियों के अलावा कई अन्य लोग शामिल हैं।
प्रवर्तन निदेशालय ने सरकार से आरोपी अफसरों की संपत्तियों का ब्यौरा मांगा है। ब्यौरा मिलने के बाद इन अफसरों को प्रवर्तन निदेशालय नोटिस जारी करेगा।

इसके बाद संपत्तियों को जब्त करने की कार्यवाही होगी। इस मामले में सीबीआई हा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें