मैनपुरी में हुए मिड-डे-मील घोटाले के आरोपी अफसरों की
संपत्तियों का ब्यौरा खंगाला जाना शुरू हो गया है।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी)
ने सरकार से आरोपी अफसरों की संपत्तियों का विवरण मांगा है। ब्यौरा मिलते
ही इन्हें जब्त करने की कार्यवाही की जाएगी।
मैनपुरी
में मिड-डे-मील घोटाला करोड़ों रुपये का है। इस मामले की जांच सीबीआई कर
रही है।
अब इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने भी मनी लॉन्ड्रिंग के तहत
केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है। घोटाले में 11 अधिकारियों को आरोपी
बनाया गया है।
इसमें आईएएस व पीसीएस अधिकारियों के अलावा कई अन्य लोग शामिल
हैं।
प्रवर्तन निदेशालय ने सरकार से आरोपी
अफसरों की संपत्तियों का ब्यौरा मांगा है। ब्यौरा मिलने के बाद इन अफसरों
को प्रवर्तन निदेशालय नोटिस जारी करेगा।
इसके बाद संपत्तियों को जब्त करने
की कार्यवाही होगी। इस मामले में सीबीआई हा