फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : अब ईडी ने संजय शेरपुरिया को किया गिरफ्तार, जांच में सहयोग न करने का आरोप; रिमांड पर लेगी

Thu, 25 May 2023 12:02 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

एसटीएफ ने 25 अप्रैल को कानपुर सेंट्रल स्टेशन से संजय शेरपुरिया को पकड़ा था। विभूतिखंड थाने में एफआईआर दर्ज कर जेल भेजा था। उस पर मनी लॉन्ड्रिंग, टैक्स चोरी, शीर्ष नेताओं की फोटो का इस्तेमाल कर धन उगाही करने समेत कई अन्य गंभीर आरोप हैं।
विज्ञापन
गिरफ्तार संजय शेरपुरिया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालसाज संजय शेरपुरिया से जेल में दो दिनों तक पूछताछ करने के बाद ईडी ने बुधवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। वह जांच में सहयोग नहीं कर रहा था। ईडी अब कस्टडी रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ करेगी।

विज्ञापन


एसटीएफ ने 25 अप्रैल को कानपुर सेंट्रल स्टेशन से संजय शेरपुरिया को पकड़ा था। विभूतिखंड थाने में एफआईआर दर्ज कर जेल भेजा था। उस पर मनी लॉन्ड्रिंग, टैक्स चोरी, शीर्ष नेताओं की फोटो का इस्तेमाल कर धन उगाही करने समेत कई अन्य गंभीर आरोप हैं। केस की विवेचना एसटीएफ कर रही है। ईडी ने भी अपने स्तर से केस दर्ज कर किया था। जिसकी जांच जारी है। मंगलवार को ईडी व एसटीएफ की संयुक्त टीम ने जेल में जाकर शेरपुरिया से पूछताछ की थी। बुधवार को भी पूछताछ का सिलसिला जारी रहा। कई घंटे की पूछताछ के बाद ईडी ने उसकी गिरफ्तारी की।

जमाता रहा धौंस
पूछताछ के के दौरान कई सवालों पर संजय अफसरों को गुमराह करने का प्रयास करता रहा। जब जांच टीम ने सुबूत उसके सामने रखे तो वह खामोश रह गया। दो दिनों में पूछताछ कर कई जानकारियों का सत्यापन किया गया है। इस दौरान वह लगातार अपनी पहुंच की धौंस जमाने का प्रयास करता रहा। सवालों के जवाब के बजाए कुतर्क करता रहा। कई शीर्ष नेताओं का नाम लेकर उसने कहा कि वह सब घर के लोग हैं। ये जो हो रहा है वह सही नहीं हो रहा। जल्द वह बाहर आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें