फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ED Action: आम्रपाली की 99 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क, कोलकाता के अलावा फरीदाबाद और मुंबई के ठिकाने शामिल

Sun, 04 Jan 2026 03:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

ये संपत्तियां कोलकाता, फरीदाबाद व मुंबई में हैं। ईडी अब तक समूह की 300 करोड़ की संपत्ति कुर्क कर चुका है। 
 
विज्ञापन
demo - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रियल एस्टेट कंपनी आम्रपाली समूह पर शिकंजा कसते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उसकी 99.26 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है। ये संपत्तियां कोलकाता, फरीदाबाद व मुंबई में हैं। ईडी अब तक समूह की 300 करोड़ की संपत्ति कुर्क कर चुका है। 

विज्ञापन


ईडी के मुताबिक, जो संपत्तियां कुर्क की गई हैं, उनमें मेसर्स मौर्या उद्योग लि. का कार्यालय और फैक्टरी की जमीन है। सुरेका समूह की संस्थाओं में शामिल इस कंपनी का एक भवन भी है। इसके प्रमोटर नवनीत सुरेका और अखिल सुरेका हैं। इन संपत्तियों का कुल उचित बाजार मूल्य 30 दिसंबर, 2016 तक 99.26 करोड़ रुपये आंका गया था। अभी कीमत और भी अधिक होगी।

जांच में पता चला कि आम्रपाली समूह के निदेशक अनिल कुमार शर्मा, शिव प्रिया व अजय कुमार व अन्य आरोपियों ने मौर्या उद्योग लि. व मेसर्स जोतिंद्र स्टील एंड ट्यूब्स लि. के निदेशकों नवनीत सुरेका व अखिल सुरेका के साथ मिलकर टीएमटी बार और निर्माण सामग्री की खरीद के बहाने करोड़ों की रकम डायवर्ट की। फर्जी कंपनियों का इस्तेमाल किया गया। उसी के तहत 110.39 करोड़ रुपये  मौर्या उद्योग लि. को डायवर्ट की गई थी।
विज्ञापन


जांच में हुआ था बड़ा खुलासा
ईडी की जांच में खुलासा हुआ था कि आम्रपाली समूह ने ग्राहकों से भारी रकम ली थी, लेकिन तय समय में फ्लैट, जमीन देने में नाकाम रहे थे। समूह ने धोखाधड़ी कर ग्राहकों की रकम गबन कर ली थी। कई थानों में केस दर्ज किए गए थे। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें