फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरी तरह सामान्य हुईं आर्थिक गतिविधियां, 890.26 करोड़ अधिक मिला राजस्व : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना

Mon, 05 Oct 2020 11:55 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. सुरेश खन्ना। (file) - फोटो : Social media
विज्ञापन
वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना का कहना है कि प्रदेश की आर्थिक गतिविधियां सामान्य हो गई हैं। गत वर्ष सितंबर के मुकाबले इस वर्ष सितंबर में 890.26 करोड़ रुपये अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है। उन्होंने सोमवार को योजना भवन में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कोरोना महामारी से प्रदेश की आर्थिक गतिविधियां अप्रैल से जुलाई तक प्रभावित हुईं। लेकिन, जुलाई-अगस्त से शुरू सुधार का सिलसिला सितंबर में और बेहतर रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रमुख कर राजस्व वाले मदों में वित्तीय वर्ष 2020-21 के सितंबर में 9334.17 करोड़ का राजस्व मिला, जबकि वर्ष 2019-20 के इसी माह में 8443.91 करोड़ राजस्व प्राप्त हुआ था। बीते सितंबर में मुख्य मदों में कुल 9516.50 करोड़ का राजस्व मिला, जबकि सितंबर-2019 में इन मदों में कुल 8564.80 करोड़ राजस्व मिला था।

जीएसटी/वैट के तहत सितंबर, 2019 में 4998.02 करोड़ मिले थे। सितंबर 2020 में इस मद में राजस्व संग्रह बढ़कर 5325.34 करोड़ रुपये हो गया है। सितंबर, 2020 में जीएसटी के तहत 3680.25 करोड़ का राजस्व संग्रह हुआ है। इसमें एसजीएसटी से 1695.81 करोड़ तथा आईजीएसटी से मिले 1984.44 करोड़ शामिल है।  
विज्ञापन

 
इस तरह वृद्धि    मद       सितंबर 2019                         सितंबर 2020
विज्ञापन

वैट      1538.12 करोड़    1645.09 करोड़            
आबकारी      1810.95 करोड़    2140.61 करोड़
स्टांप व निबंधन      1428.88 करोड़    1170.83 करोड़
भूतत्व व खनिकर्म   120.89 करोड़    182.33 करोड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें