फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटरी पर लौटने लगीं आर्थिक गतिविधियांः मंत्री सुरेश कुमार खन्ना

Sat, 04 Jul 2020 02:32 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मंत्री सुरेश खन्ना
विज्ञापन

प्रदेश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के सरकार के प्रयासों का असर सामने आया है। लक्ष्य के हिसाब से राजस्व प्राप्ति अभी नहीं हो पा रही है, लेकिन लॉकडाउन खत्म होने के बाद प्राप्तियों में वृद्धि हुई है। वित्त वर्ष की पहली तिमाही में लक्ष्य का 37.8 प्रतिशत तो जून की राजस्व प्राप्ति लक्ष्य के 61% से अधिक रही है। 

विज्ञापन


प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना का कहना है कि कोरोना जैसी महामारी से प्रदेश पिछले कई महीनों से जूझ रहा है। महामारी के कारण आर्थिक गतिविधियां व विकास कार्य प्रभावित हुआ है। राजस्व प्राप्तियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। लेकिन, सरकार ने संक्रमण को पूरी ताकत से रोकने का प्रयास किया है।  

सरकार का प्रयास है कि कोरोना संक्रमण के प्रसार को हर हाल में रोका जाए और आर्थिक गतिविधियों व विकास कार्य को आगे बढ़ाया जाए। वित्त मंत्री ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में जून तक राजस्व प्राप्तियों का लक्ष्य 41602.68 करोड़ रुपये था। इस लक्ष्य के सापेक्ष 15716.48 करोड़ रुपये की राजस्व प्राप्ति हुई है।
विज्ञापन


इस तरह वर्तमान वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल, मई, जून) की प्राप्तियां लक्ष्य के सापेक्ष 37.8% रही हैं। हालांकि जून का कर राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य 14447.47 करोड़ रुपये था। इसके सापेक्ष 8848.69 करोड़ की प्राप्ति हुई है। यह लक्ष्य का 61.2 प्रतिशत है। अप्रैल में राजस्व प्राप्ति लक्ष्य के सापेक्ष 10 प्रतिशत तथा मई में 40 प्रतिशत थी।   

विज्ञापन

खनन सेक्टर में लक्ष्य से ज्यादा आय  

वित्त मंत्री ने बताया कि करेतर राजस्व में भूतत्व एवं खनिकर्म की मुख्य भूमिका होती है। इसमें तय लक्ष्य से अधिक राजस्व की प्राप्ति हुई है। करेतर राजस्व के अंतर्गत भूतत्व एवं खनिकर्म में जून के लक्ष्य के सापेक्ष 112.3 प्रतिशत प्राप्ति हुई है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में जून के अंत तक भूतत्व एवं खनिकर्म से राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य 900 करोड़ रुपये था।

इसके सापेक्ष 633.43 करोड़ रुपये की प्राप्ति हुई है। यह लक्ष्य का 70.4 प्रतिशत है। इसी तरह जून में भूतत्व एवं खनिकर्म के राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य 300 करोड़ रुपये था। लक्ष्य के सापेक्ष 337.03 करोड़ रुपये की प्राप्ति हुई है। जून तक करेतर राजस्व की कुल प्राप्तियों का लक्ष्य 4524.55 करोड़ रुपये था। इसके सापेक्ष 1696.27  करोड़ की प्राप्ति हुई है। करेतर राजस्व का जून का लक्ष्य 1513.21 करोड़ रुपये था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें