फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: चित्रकूट में 11 करोड़ से बनेगा ईको टूरिज्म पार्क, ईको लॉज... हट व एम्फीथिएटर के साथ फूड कोर्ट भी होगा

Sun, 30 Mar 2025 02:44 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

चित्रकूट में एक ईको टूरिज्म पार्क बनाया जाएगा। इसके लिए सरकार ने 11.77 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। इसमें ईको लॉज... हट व एम्फीथिएटर के साथ फूड कोर्ट भी बनाया जाएगा। 
विज्ञापन
पर्यटन मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामायण सर्किट का महत्वपूर्ण स्थल चित्रकूट, जल्द ही धार्मिक, आध्यात्मिक और प्राकृतिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनेगा। यूपी ईको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड रानीपुर टाइगर रिजर्व के निकट ईको टूरिज्म थीम पार्क का निर्माण करेगा। सात एकड़ में बनने वाले इस पार्क के लिए 11.77 करोड़ रुपये स्वीकृत कर पांच करोड़ जारी भी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए एक विशेष थीम पार्क विकसित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य पर्यटकों को प्रकृति के करीब लाना और ईको-फ्रेंडली पर्यटन को बढ़ावा देना है। इससे क्षेत्र की जैव विविधता सुरक्षित रहेगी। उन्होंने बताया कि पार्क में आधुनिक सुविधाओं से युक्त ईको लॉज बनाया जाएगा। 

यह भी पढ़ेंः- Eid Al-fitr: यहां रद्द की गई ईद की छुट्टी, यूपी में मौलाना भड़के; बोले-खतरनाक परंपरा की शुरुआत...इस पर लगे रोक
विज्ञापन
विज्ञापन


पौधे का विशेष बगीचा तैयार किया जाएगा। इसके साथ ही स्थानीय और प्रसिद्ध व्यंजनों के लिए विशेष फूड कोर्ट, ईको हट भी बनेंगे। पार्क की जैव विविधता को संरक्षित और समृद्ध करने के लिए सुंदर जलाशय होगा। पर्यटकों के लिए हरियाली से युक्त केंद्रीय लॉन होगा। बच्चों के लिए प्ले एरिया भी बनाया जाएगा।

पार्क में तितली उद्यान भी बनेगा

उन्होंने बताया कि इस पार्क में नेचर ट्रेल, बांस उद्यान और पैदल भ्रमण के लिए विशेष ट्रैक तैयार किया जाएगा। सांस्कृतिक और मनोरंजन कार्यक्रमों के लिए अत्याधुनिक एंफीथिएटर बनाया जाएगा। पार्क का प्रमुख आकर्षण रॉक गार्डन होगा, जो प्राकृतिक चट्टानों से निर्मित अनोखा उद्यान होगा। पर्यटकों के लिए तितली उद्यान विशेष आकर्षण होगा। जहां विभिन्न प्रजातियों की तितलियों को आकर्षित करने के लिए विशेष क्षेत्र विकसित किया जाएगा। यह पार्क चित्रकूट आने वाले पर्यटकों को आकर्षित करेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें