फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फेफड़े फेल होने पर ईसीएमओ दे सकती है शरीर को जरूरी ऑक्सीजन

विज्ञापन
लोहिया संस्थान में हुई कार्यशाला।
विज्ञापन
लखनऊ। गंभीर बीमारी में जब फेफड़े शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं दे पाते और वेंटिलेटर के बावजूद मरीज की हालत नहीं सुधरती, तब ईसीएमओ (एक्मो) जीवन बचाने का विकल्प बन सकती है। गंभीर निमोनिया, फेफड़ों के अचानक फेल होने, हार्ट फेल्योर और कार्डियोजेनिक शॉक के चुनिंदा मरीजों में इसका इस्तेमाल किया जाता है।
विज्ञापन

यह जानकारी लोहिया संस्थान के एनस्थीसिया विभागाध्यक्ष डॉ. पीके दास ने रविवार को ईसीएमओ पर आयोजित कार्यशाला में दी। उन्होंने बताया कि ईसीएमओ में शरीर से खून निकालकर मशीन में भेजा जाता है। मशीन कुछ समय के लिए फेफड़ों का काम संभालती है। डाॅ. विवेक गुप्ता ने बताया कि जरूरत पड़ने पर ईसीएमओ दिल को भी पंप करने में मदद करती है। लोहिया के पूर्व निदेशक डॉ. दीपक मालवीय ने कहा कि मरीज की बीमारी, उम्र, अंगों की स्थिति और इलाज से सुधार की संभावना का आकलन जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें