फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वालों पर सख्त कार्रवाई करे चुनाव आयोग : मायावती

Sat, 11 May 2019 04:45 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
मायावती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बसपा सुप्रीमो मायावती ने अलवर में पति के सामने पत्नी से हुए गैंगरेप की निंदा करते हुए आरोपियों को मौत की सजा देने की सिफारशि की है। इस पर मायावती ने कहा सुप्रीम कोर्ट को राज्य में कांग्रेस सरकार, पुलिस और प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने यह मामला सिर्फ दलितों से नहीं बल्कि सभी महिलाओं से जुड़ा हुआ बताया।

विज्ञापन

 
इसके साथ ही बसपा सुप्रीमो ने कहा कि चुनाव आयोग महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं कर रहा है जबकि चुनाव के दौरान कई नेताओं ने महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है। 

 

गौरतलब है कि 26 अप्रैल को कुछ लोगों ने थानागाजी-अलवर रोड पर मोटर साइकिल पर जा रहे दंपति को रोककर पहले पति की जमकर पिटाई की। इसके बाद उन्होंने पति के सामने ही महिला का दुष्कर्म किया। 

एक आरोपी ने इस घटना का वीडियो बना लिया था जिसे बाद में उसने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। आरोपियों ने पीड़िता के पति से पैसे न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। इस संबंध में दंपति ने थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें