फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पुरवाई ने सुधारी हवा की सेहत, पछुआ बढ़ाएगी सर्दी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। दो दिन से चल रही पुरवाई के असर से जहां शहर की हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है वहीं अब पछुआ हवा ठंड बढ़ाने की तैयारी में है। सोमवार से मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। पछुआ चलने से अगले तीन से चार दिनों में रात के तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। सुबह के समय मध्यम कोहरा छाएगा, जो धूप निकलने के साथ छंट जाएगा।
विज्ञापन


क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, पुरवाई थमने के बाद पछुआ हवा चलने से न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। रविवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो लगभग स्थिर रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री की बढ़त के साथ 17.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह सामान्य से 6.4 डिग्री अधिक रहा।
दो दिन चली पुरवाई से सुधरी राजधानी की हवा

रविवार को पुरवाई के असर से लखनऊ की हवा सुधरी रही। वायु गुणवत्ता मापक स्टेशनों के आंकड़ों के मुताबिक रविवार को कुकरैल, गोमती नगर, बीबीएयू और तालकटोरा की हवा हरे जोन में यानी सेहत के लिए अच्छे श्रेणी में रही। वहीं अलीगंज और लालबाग की हवा पीली यानी मध्यम श्रेणी में रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीबीएयू- 50 - गहरा हरा- काफी अच्छा
कुकरैल - 55 - हरा- अच्छा

गोमतीनगर- 56- हरा- अच्छा

अलीगंज- 122 - पीला- मध्यम

लालबाग- 139 - पीला- मध्यम

तालकटोरा- 82 - हरा- अच्छा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें