फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सुबह-सुबह लगे भूकंप के झटके, गोंडा तक महसूस हुआ कंपन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी और आसपास के इलाकों में शुक्रवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। इससे कुछ देर के लिए लोगों में डर का माहौल बन गया। कई लोग एहतियातन घरों से बाहर निकल आए। गोंडा के ग्रामीण क्षेत्रों में भी हल्का कंपन महसूस हुआ।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 रही। भूकंप सुबह 7:32 बजे आया। इसका केंद्र गोंडा जिले के इटियाथोक के पास 27.36 उत्तरी अक्षांश और 82.05 पूर्वी देशांतर पर जमीन से करीब 10 किमी नीचे था। भूकंप का असर गोंडा के साथ लखनऊ तक देखा गया। हालांकि, तीव्रता कम होने से काफी लोगों को इसका आभास नहीं हो सका। भूकंप से किसी भी प्रकार की जनहानि या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें