फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: धरनास्थल पर दीए जले...केक भी कटा

विज्ञापन
धरनास्थल पर दीए जले...केक भी कटा।
विज्ञापन
लखनऊ। बिना कारण निलंबन, गेटवे भुगतान और अन्य बिंदुओं पर दी जा रही प्रतिकूल प्रविष्टि को निरस्त करने आदि मांग को लेकर कार्य बहिष्कार कर रहे लखनऊ के पंचायत सचिव तीसरे दिन बृहस्पतिवार को भी धरने पर डटे रहे। सचिवों ने धरनास्थल पर ही केक काटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया और दीये भी जलाए।
विज्ञापन

पंचायत सचिवों का कार्य बहिष्कार और धरना ग्राम पंचायत अधिकारी संघ एवं ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के बैनर तले चल रहा है। पंचायत सचिवों ने बताया कि बख्शी का तालाब ब्लॉक की ग्राम पंचायत कठवारा में बन रहे पंचायत उत्सव भवन के मामले में निलंबित किए गए पंचायत सचिव को अब तक बहाल नहीं किया गया है। अफसर अनंतिम बहाली की बात कह रहे हैं, जो ठीक नहीं है।
पूर्व में एक अन्य ग्राम पंचायत अधिकारी और एक ग्राम विकास अधिकारी को भी निलंबित किया गया था। इनकी बहाली भी होनी है। साथ ही गेटवे से भुगतान और बिंदुओं पर जारी हो रही प्रतिकूल प्रविष्टि एवं वेतन रोकने की कार्रवाई को निरस्त करने की मांग पर भी अफसर कोई जवाब नहीं दे रहे हैं। ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष ललित कुमार गौतम ने बताया कि कार्य बहिष्कार और धरना जारी है। हम लोगों ने धरनास्थल पर ही दिए जलाए और केक काटकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें